15 अप्रैल 2013 - 19:30
ईरान, भारत, पाकिस्तान, अरब अमीरात में भूकंप के झटके

पाकिस्तान के शहर कराची, हैदराबाद, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर और क्वेटा सहित विभिन्न शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, अमेरिकी जयूलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई जिसका केंद्र पाकिस्तान और ईरान की सीमावर्तीय क्षेत्र में 15.2 किलोमीटर भूमिगत था.......

अब से कुछ देर पहले पाकिस्तान, ईरान, भारत, दुबई, शारजाह और आसपास के देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।पाकिस्तान के शहर कराची, हैदराबाद, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर और क्वेटा सहित विभिन्न शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, अमेरिकी जयूलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई जिसका केंद्र पाकिस्तान और ईरान की सीमावर्तीय क्षेत्र में 15.2 किलोमीटर भूमिगत था। कराची में तीन बजकर 44 मिनट और 13 सेकंड पर आने वाले भूकंप के झटके 25 सेकंड तक महसूस किए जाते रहे, जिससे लोग डर कर घरों और इमारतों से बाहर आ गए, कराची में भूकंप से एक इमारत का हिस्सा गिरने की जानकारी है। ईरान के दक्षिण प्रांत सीस्तान, बलूचिस्तान में भूकंप से बड़े पैमाने पर तबाही हुई है और अब तक 40 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। आज आने वाले भूकंप का केंद्र सीस्तान बलूचिस्तान के शहर सरावान से 95 किलोमीटर दूर था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 दर्ज की गई।पाकिस्तान में शुरू में जिन इलाक़ों से भूकंप की जानकारी मिली है उनमें कराची, इस्लामाबाद पेशावर, लाहौर, झंग, क्वेटा नवाब शाह, सिक्खर, क़म्बर, शहदाद कोट, मुल्तान, सरगोधा, डेरा गाजी खान, रहीम यार खान, सबी और बोलान आदि में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।भूकंप की तीव्रता से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है लेकिन जानकारों का कहना है कि इतनी तीव्रता से आने वाले भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं।...........166